ये भी जरूर पढ़ें -
- सफलता के 7 रहस्य 7 Secret Steps Success Life
- Success पाना हो तो बहानों की लिस्ट को फाड़ के फेंकिये
- सोच का नज़रिया |The Black Dot मोरल स्टोरी हिंदी
जीवन में हम असफल क्यों हो जाते हैं।
दोस्तों कहते हैं न की कोई भी माँ के पेट से समझदार हो के नहीं जन्मता। हम जन्म लेने के बाद ही सब कुछ सीखते हैं। अगर आप बचपन की याद ताजा करें तो आपको पता ही होगा, की जब आप छोटे थे तो बार – बार गिरने के बावजूद आप चलना सीख गए थे। यानि की आप अपने जीवन को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा की किसी भी कार्य में जब आपने अपना 100% दिया तो आपको सफलता जरूर मिली। और सबसे जरूरी बात यही है की जब भी आप असफल होते हो तो उस से कुछ सीखते हो, जिसकी आपके दिमाग में Experience के तोर पे जगह बन जाती है। ये Experience ही आपको Successful बनाती है। लोग अगर अपने आप को असफल बताते हैं तो वे एक ऐसे असत्य को सच करने की कोसिश कर रहे हैं जो कभी हो ही नहीं सकता। क्योंकि दुनिया का हर व्यक्ति सफल है और अगर वो किसी कार्य में असफल हो भी जाता है तो वो बार – बार उस काम को करते रहने से सफलता पा ही जाता है। इसी को कहते है कभी हार ना मानना।
वे व्यक्ति जिन्होने हार नहीं मानी और सफल हुवे ।
थॉमस एडिसन जिन्होने बिजली के आविष्कार करते समय तकरीबन 10,000 बार असलताओं का सामना करना पड़ा। फिर भी आखिरकार उन्होने बल्ब के आविष्कार में सफलता पाई। आज हम बल्ब का इस्तेमाल बखूबी कर रहे हैं तो इनकी वजह से।
केंटूकी फ्रायड चिकेन – KFC के मालिक कर्नल सैंडर्स को एक हजार दरवाजे खटखताने पड़े थे तब जाकर उन्हे पहला खरीददार मिला था। आज वो दुनिया में KFC के नाम से मशहूर हैं।
हेनरी फोर्ड जिनकी शुरुआत असफलताओं और चुनौतियों से हुई थी| पहले उनकी 2 कम्पनियाँ शुरू होने के कुछ समय के अन्दर ही विफल हो जाने के बाद भी अपनी असफलताओं से हार नहीं मानी और अपनी अगली और सफल कंपनी “फोर्ड मोटर्स” की सुरुवात की । वे मोटरकार बनाने में असेंबली लाइन का प्रयोग करने वाले सबसे पहले उद्योगपति थे जिन्होंने कार उद्योग में क्रांति ला दी थी।
अल्बर्ट आइंस्टीन जो एक महान वेज्ञानीक थे उनको बचपन में मनबुद्धि समझा जाता था। जहां तक की उनके शिक्षक ने भी उसे पढ़ाई छोड़ देने का असवासन दिया था। लेकिन इस मनबुद्धि बच्चे ने 1921 में भोतीकशास्त्र में नोबल पुरुस्कार से सम्मानित हुआ।
स्टीव जॉब्स के पास एक समय खाने और रहने तक के भी पैसे नहीं थे। उनको एक बार उनकी Company से भी निकाल दिया गया था। इनकी इतनी असफलता के बावजूद भी वे दुनिया में सबसे बड़े Mobile और Computer बनाने वाली Company Apple के संस्थापक बने।
अब्राहम लिंकेन जो अमेरिका के सफल रास्ट्रपती थे, उनका जीवन तो असफलताओ से ही घिरी हुई थी। वे ना जाने कितनी बार चुनाव में हरे उसके बाद उनको अमेरिका की सबसे बड़ी उपाधि के लिए चुना गया। इतने असफलताओं के बावजूद वे सफल जरूर हुवे।
Sandeep Maheshwari जो Images Bazaar के CEO और Motivation Speaker है। उनका जीवन भी असफलताओं से जूझने के बाद ही निखर के आई। आज उनकी Company India के न0 1 Production House में से एक है। और संदीप महेवशरी को आजकल हर कोई जनता है।
अंतिम शब्द –
दोस्तों इस दुनिया में सबका समय एक जैसा नहीं होता। इसलिए अगर आप इस समय असफल भी हो रहे हो अपने कार्य में तो आपको धर्य के साथ फिर से कोशिश करते रहना चाहिए। जिसने Life में परेशानियों का सामना किया हुआ है उन्हे परेशानियों से डर नहीं लगता वो आसानी से इन प्रसतिथियों से निकल सकते हैं। लेकिन जिन्होने कभी परेशानी झेली ही ना हो वो घबरा जाते हैं। हर आदमी अपने कार्य – कोसल में प्रवीण होता है। बस जरूरत है तो कभी Give Up नहीं करने की। हमेशा ये शब्द दुहराते रहें में कभी हार नहीं मानूँगा।
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको ये Post पसंद आई होगी। आप अपनी प्रीतिक्रिया हमारे साथ Share कर सकते हैं Comments के माध्यम से। इस Post को दूसरे तक Share जरूर करें...जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद !
0 Comments
Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...