Quotes 1 : भारत की एकता का मुख्य आधार है एक संस्कृति, जिसका उत्साह कभी नहीं टूटा। यही इसकी विशेषता है। भारतीय संस्कृति अक्षुण्ण है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की धारा निरंतर बहती रही है और बहेगी।
महामना मदनमोहन मालवीय
Quotes 2 :कोई भी संस्कृति जीवित नहीं रह सकती यदि वह अपने को अन्य से पृथक रखने का प्रयास करे।
महात्मा गाँधी
Quotes 3 :यदि मुझसे पुछा जाए कि किस आकाश के नीचे मानवीय मस्तिष्क ने अपने कुछ चुनिन्दा उपहारों को विकसित किया हैं, जीवन की सबसे बड़ी समस्याओं पर गहन विचार किया हैं और उनके हल निकाले हैं , तो मैं भारत की तरफ इशारा करूँगा।
Max Mueller मैक्स मूलर
Quotes 4 :हम भारतीयों के कृतज्ञ हैं , जिन्होंने हमें गिनना सिखाया , जिसके बिना कोई सार्थक वैज्ञानिक खोज नहीं की जा सकती थी .
Albert Einstein ऐल्बर्ट आइन्स्टीन
Quotes 5 :"भारत ने शताब्दियों से एक लम्बे आरोहण के दौरान मानव जाति के एक चौथाई भाग पर अमिट छाप छोड़ी है। भारत के पास उसका स्थान मानवीयता की भावना को सांकेतिक रूप से दर्शाने और महान राष्ट्रों के बीच अपना स्थान बनाने का दावा करने का अधिकार है। पर्शिया से चीनी समुद्र तक साइबेरिया के बर्फीलें क्षेत्रों से जावा और बोरनियो के द्वीप समूहों तक भारत में अपनी मान्यता, अपनी कहानियां और अपनी सभ्*यता का प्रचार प्रसार किया है।"
सिल्विया लेवी (फ्रांसीसी विद्वान)
Quotes 6 :सभ्यताएं दुनिया के अन्य भागों में उभर कर आई हैं। प्राचीन और आधुनिक समय के दौरान एक जाति से दूसरी जाति तक अनेक अच्छे विचार आगे ले जाए गए हैं. . . परन्तु मार्क, मेरे मित्र, यह हमेशा युद्ध के बिगुल बजाने के साथ और ताल बद्ध सैनिकों के पद ताल से शुरू हुआ है। हर नया विचार रक्त के तालाब में नहाया हुआ होता था . . . विश्व की हर राजनैतिक शक्ति को लाखों लोगों के जीवन का बलिदान देना होता था, जिनसे बड़ी तादाद में अनाथ बच्चे और विधवाओं के आंसू दिखाई देते थे। यह अन्य अनेक राष्ट्रों ने सीखा, किन्तु भारत में हजारों वर्षों से शांति पूर्वक अपना अस्तित्व बनाए रखा। यहां जीवन तब भी था जब ग्रीस अस्तित्व में नहीं आया था . . . इससे भी पहले जब इतिहास का कोई अभिलेख नहीं मिलता, और परम्पराओं ने उस अंधियारे भूतकाल में जाने की हिम्मत नहीं की। तब से लेकर अब तक विचारों के बाद नए विचार यहां से उभर कर आते रहे और प्रत्येक बोले गए शब्द के साथ आशीर्वाद और इसके पूर्व शांति का संदेश जुड़ा रहा। हम दुनिया के किसी भी राष्ट्र पर विजेता नहीं रहे हैं और यह आशीर्वाद हमारे सिर पर है और इसलिए हम जीवित हैं. . .!"
- स्वामी विवेकानन्द (भारतीय)
Quotes 7 :यदि इस धरती पर कोई ऐसी जगह है जहाँ प्रारंभिक दिनों से ही जब मनुष्य ने सपने देखने शुरू किये और उसके सभी सपनो को आश्रय मिला तो वो जगह भारत है .
Romain Rolland रोमेन रोलैंड
Quotes 8 :भारत हमारी जाती की मात्रभूमि था , और संस्कृत यूरोप की भाषाओं की जननी : वो हमारे दर्शन की जननी थी ; अरबों के माध्यम से हमारे गणित के अधिकतर ज्ञान की जननी ; बुद्ध के माध्यम से क्रिस्चैनिटी में अपनाये गए आदर्शों की जननी; ग्रामीण समुदायों के माध्यम से स्वशाशन और लोकतंत्र की जननी। भारत माता कई मायनों में हम सबकी माता है .
Will Durant विल ड्यूरेंट
Quotes 9 :भारत, मानव जाती का पालना है , मानव वाणी का जन्मस्थान , इतिहास की जननी , किंवदंतीयों की मातामही , और परंपरा की महा मातामही , मानवीय इतिहास की सबसे मूल्यवान और शिक्षाप्रद वस्तुएं भारत में ही निहित हैं .
Mark Twain मार्क ट्वेन
Quotes 10 :जहाँ तक मैं आंक सकता हूँ , परिक्रमा करते हुए सूर्य जहाँ-जहाँ से गुजरता है उसमे भारत को सबसे असाधारण देश बनाने के लिए इंसान या प्रकृति के द्वारा कुछ भी अधूरा नहीं छोड़ा गया है . ऐसा लगता है की न कुछ भूला गया है और न ही किसी चीज की अनदेखी की गयी है .
Mark Twain मार्क ट्वेन
Quotes 11 :हिन्दुओं (भारतीयों ) को गुरुत्त्वाकर्षण का ज्ञान न्यूटन के जन्म के पहले से था . रक्त परिसंचरण की प्रणाली उनके द्वारा हार्वे के बारे में सुने जाने से सदियों पहले खोजी जा चुकी थी .
P. Johnstone पी . जॉनस्टोन
Quotes 12 :भारत में बीस लाख देवी-देवता हैं और वे सभी की पूजा करते हैं . धर्म के मामले में बाकी सभी देश कंगाल है , भारत ही करोडपति है .
Mark Twain मार्क ट्वेन
Quotes 13 :एक अरब वर्ष पुराने जीवाश्म साबित करते हैं की जीवन की शुरुआत भारत में हुई थी .
A F P Washington ऐ ऍफ़ पी वाशिंगटन
Quotes 14 :यदि हम से पूछा जाता कि आकाश तले कौन सा मानव मन सबसे अधिक विकसित है, इसके कुछ मनचाहे उपहार क्या हैं, जीवन की सबसे बड़ी समस्याओं पर सबसे अधिक गहराई से किसने विचार किया है और इसकी समाधान पाए हैं तो मैं कहूंगा इसका उत्तर है भारत।"
- मेक्स मुलर (जर्मन विद्वान)
0 Comments
Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...