अब्दुल कलाम Abdul Kalam
Quote 2 : युवाओं का कर्तव्य है भ्रष्टाचार का विरोध करना .
Kurt Cobain कर्ट कोबेन
Quote 3 : भ्रष्टाचार वेश्यावृत्ति से भी बदतर है .वेश्यावृत्ति किसी व्यक्ति की नैतिकता को खतरे में डालती है , भ्रष्टाचार निर्विवाद रूप से पूरे देश की नैतिकता को खतरे में डालता है .
Karl Kraus कार्ल क्रॉस
Quote 4 : साम्यवाद कभी भी ऐसे देश में सत्ता में नहीं आया है जो भ्रष्टाचार या यद्ध या दोनों से बर्वाद ना हुआ हो.
John F. Kennedy जॉन ऍफ़ केनेडी
Quote 5 : भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय के लिए लड़ाई आसान नहीं है. ना ये कभी आसान थी ना कभी होगी .
Frank Serpico फ्रैंक सेर्पिको
Quote 6 : भ्रष्टाचार बर्फ के गोले के सामान है , एक बार ये लुढकने लगता है तो बढ़ता ही जाता है .
Charles Caleb Colton चार्ल्स कैलेब कोल्टन
Quote 7 : न्याय के सपने का भ्रष्ट होना साम्यवाद है .
Adlai E. Stevenson ऐड्लाई ई स्टीवेंसन
Quote 8 : मुझे बिल्कुल पता नहीं है कि मेरी पीढ़ी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए क्या किया . हमने गलती की . हम संतोष की एक अवधि में प्रवेश कर गए और लोकतंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार से आँखे मूँद ली .
Wynton Marsalis वेन्टन मैरसैलिस
Quote 9 : पावर भ्रष्ट नहीं बनाता .भय बनाता है …… शायद पावर खोने का भय .
John Steinbeck जॉन स्टीनबेक
Quote 10 : इनसाइडर ट्रेडिंग एक गंभीर अपराध है. क्या आप जानते हैं इसे करने का दंड क्या है? कुछ भी नहीं है, अगर आप कांग्रेस के सदस्य हैं. ”
Jarod Kintz जैरोड किन्ज़
Quote 11 : जो कोई भी राक्षसों से लड़ता है उसे ध्यान रखना चाहिए की इस प्रक्रिया में कहीं वो खुद राक्षस ना बन जाये . और अगर तुम लम्बे समय तक पाताल में देखोगे तो वो वापस तुम्हे घूरेगा .
Friedrich Nietzsche फ्रेडरिक नीत्ज़े
Quote12 : यदि परम सत्ता पूर्ण रूप से भ्रष्ट बना देती है , तो फिर भगवान् कहाँ बचते हैं ?
George Deacon ज़ार्ज डेकन
Quote 13 : शायद आंकड़ों और तथ्यों से ये दिखाया जा सकता है कि कॉंग्रेस के आलावा अमेरिका में कोई और आपराधिक वर्ग नहीं है .
Mark Twain मार्क ट्वेन
Quote 14 : यह सत्ता नहीं भय है जो भ्रष्ट बनाता है . सत्ता खोने का भय उन्हें सताता है जिनके हाथ में ये होती है और सत्ता से दण्डित होने का भय उन्हें भ्रष्ट बनता है जो इसके अधीन होते हैं .
Aung San Suu Kyi आंग सान सू की
Quote 15 : मैं किसी को गंदे पैरों के साथ अपने दिमाग से नहीं गुजरने दूंगा .
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 16 : प्रिय सरकार …. मैं तुम्हारे साथ गम्भीर बात करने जा रहा हूँ , यदि मुझे कभी कोई बात करने वाला मिल जाए .
Stieg Larsson, स्टेग लार्सन
Quote 17 : जितना अधिक भ्रष्ट राज्य होगा उतने अधिक कानून होंगे.
Tacitus टैंकीटस
Quote 18 : शक्ति का गलत इस्तेमाल अत्याचारी और पीड़ित दोनों को पराजित कर देता है .
Wally Lamb वैली लैम्ब
Quote 19 : सरकार में भ्रष्टाचार का विरोध देशभक्ति के उच्चतम दायित्व है.
G. Edward Griffin जी ऐडवर्ड्स ग्रिफ्फिन
Quote 20: सत्ता भ्रष्ट होने वालों को आकर्षित करती है . जो इसे चाहता हो उस पर शक करो .
Frank Herbert फ्रैंक हर्बर्ट
Quote 21 : अनुभव बताता है कि सरकार के सबसे अच्छे रूप में भी जिनके हाथ में सत्ता होती है वो धीरे-धीरे अत्याचारी हो जाते हैं .
Thomas Jefferson थॉमस जेफरसन
Quote 21 : कोई फरक नहीं पड़ता है कि हमारी सरकार , हमारे निगम , हमारी मीडिया और हमारे धार्मिक और धर्मार्थ संस्थान कितने ही भ्रष्ट , लालची , और बेरहम हो जाएं , संगीत तब भी अद्भुत होगा .
Kurt Vonnegut कर्ट वोनेगट
Quote 22 : युवाओं को भ्रष्ट बनाने का पक्का तरीका है कि उन्हें उनसे अलग सोच रखने वालों से ज़्यादा उनकी तरह सोचने वाले लोगों को अधिक सम्मान देने की हिदायत दी जाये .
Friedrich Nietzsche फ्रेडरिक नीत्ज़े
Quote 23 : मैंने एक बार एक सांप को गिद्ध के साथ सम्भोग करते देखा , और सोचा , ये वाशिंगटन डी.सी.में आम बात है .
Jarod Kintz जैरोड किन्ज़
Quote 24 : जब सम्मान और क़ानून एक तरफ न खड़े हों तो हम चुनाव कैसे करें ?
Anne Bishop ऐन बिशप
Quote 25 : जब कोई सरकार के साथ बिस्तर में सोता है तो उसे इससे फैलने वाली बीमारियों के लिए तैयार रहना चाहिए .
Quote 26 : सत्ता की लालसा एक ऐसी झंखाड़ है जो सिर्फ घृणित दीमाग के खाली हिस्सों में पनपती है .
Ayn Rand ऐयन रैंड
Quote 27 : साठ ऐसे लोगों से घिरे होना जो आपकी जीवन को दयनीय बनाएं का मतलब है परिवार पुनर्मिलन में मौजूद होना . लेकिन छह लाख ऐसे लोगों से घिरे होना जो पूरी दुनिया को दयनीय बनाएं का मतलब है वाशिंगटन डी . सी . में रहना .
Jarod Kintz जैरोड किन्ज़
Quote 28 : ऐसी सरकार जो बस बिजनेस को बचाने के लिए है , महज एक कंकाल है , और जल्द ही अपने ही भ्रष्टाचार और सड़न की वजह से गिर जाती है .
Amos Bronson Alcott एमोस ब्रोंसन ऐल्कोट
Quote 29 : सभी संस्थाएं भ्रष्टाचार और अपने सदस्यों के दोष से प्रभावित हो सकती हैं .
Morris West मोरिस वेस्ट
Quote 30 : जब मैंने भ्रष्टाचार देखा , तो मैं अपने दम पर सच्चाई का पता लगाने के लिए मजबूर हो गया . मैं पाखण्ड को नहीं निगल सकता था .Barry White बैरी वाईट
Quote 31 : अमानवीय तरीके से व्यवहार करना लोगों का भ्रष्टाचार है .
Alan Bullock एलेन बुलाक
Quote 32 : भ्रष्टाचार कभी अनिवार्य नहीं रहा है .
Anthony Eden एंथनी ईडन
Quote 33 : सब लोग कहते हैं कि हर तरफ भ्रष्टाचार है , लेकिन मुझे अजीब लगता है ऐसा कहना और फिर भ्रष्टाचार के दोषी लोगों को सजा ना देना .
Alexei Navalny एलेक्सी नवेंली
Quote 34 : भ्रष्टाचार के अपराध का सहअपराधी अक्सर हमारी खुद की उदासीनता होती है .
1 Comments
Hello jaideep yeh blog kaphee achha hai. Saath hi Hindi Mai is tarah ki jankari on line hona ek achhi pahel hai.
ReplyDeleteAap es Mai aage badhe in subhkamnao k saath.
Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...