Ad Code

Responsive Advertisement

परिश्रम का फल | Result Of Hardwork - Inspiring Story Hindi

दोस्तों आज की कहानी आपको यह बताएगी कि – परिश्रम करने से सफलता जरुर मिलती है , कई ऐसे उद्यमी , मेहनती लोग हुए हैं जिन्होंने कठिन से कठिन काम को भी बड़ी समझदारी और लगन से किया और आज वे इसी के लिए याद किये जाते हैं |

बिहार के मांझी , जिन्होंने केवल अपनी पत्नी के पहाड़ पर फिसलने से हुई मृत्यु के कारण पहाड़ जैसी मुश्किल चीज को कटाने का प्रयास किया , जिसे कई वर्षो से सरकार हटाने से घबरा रही थी उसे एक व्यक्ति ने 22 वर्षो तक लगातार मेहनत करके हटा दिया |चलिए पढ़ते है अब कहानी -

एक बार एक राज्य में भयंकर सूखा पड़ गया | सभी पेड़ पौधे तथा वनस्पति सूख कर नष्ट हो गयी | उसी राज्य के सभी किसान निरास हो गये और खेती छोड़कर आजीविका (नौकरी) के लिए इधर उधर भटकने लगे | उसी राज्य में एक गाँव में एक किसान अपने काम की धुन का पक्का था , जो प्रतिदिन नियमित खेत पर जाकर बैलो द्वारा खेत जोतता था | गाँव के किसान उसे मना करते कि तू ऐसे सूखे में स्वयं और बैलो को क्यों परेशान करता है , परन्तु वह किसी की एक भी नहीं सुनता |

daily जाकर खेत पर जाकर खेत की जुताई करता था |वह धुन का पक्का था और यह करते हुए किसान को वर्षो बीत गये | एक दिन जब वह खेत पर हल चला रहा था अचानक बादल घिर गये और तेज वर्षा होने लगी |किसान की कुछ ही दिनों में अच्छी फसल लहलहाने लगी | गाँव के अन्य किसानो के खेत बंजर पड़े थे | यह देख कर गाँव के किसानो की समझ में आ गया कि अपने कर्म से हमें कभी विमुख नहीं होना चाहिए |अपने कर्म को नित्यप्रति करते रहना चाहिए |क्योंकि कर्म का फल अवश्य मिलता है कभी देर से या कठिनाई से |

इसलिए मेरे मित्रो , लगे रहो सफलता का रास्ता मेहनत की सीढियों पर चढ़े बिना नहीं पाया जा सकता | help hindi आपको विश्वास दिलाता है आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जायेगी |

बने रहिये जुड़े रहिये help hindi के साथ – सीखते रहिये , सिखाते रहिये |

 
Reactions

Post a Comment

3 Comments

  1. अभी आप लिख रहे हो पर एक दिन हम आप पर कुछ लिखेगे
    और आप जल्द ही इंडिया के टॉप 10 ब्लॉगर में शामिल होजावोगे

    ReplyDelete
  2. लिखते रहे दुसरो को आगे बढ़ाते रहे और आगे बढ़ते रहे

    ReplyDelete
  3. Shekhar Mishra12 July 2016 at 09:40

    विजय जी , आपके ये शब्द हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं , हम आप को विश्वास दिलाते हैं कि हम जल्द ही इण्डिया के अच्छे bloggers की लिस्ट में शामिल होंगे |
    इतनी अच्छी comment के लिए विशेष रूप से धन्यवाद !!!

    ReplyDelete

Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...