Quotes 1 : अगर पूर्व में ही हमें यह ज्ञात हो जाए कि हम कहाँ पर हैं और हम किस दिशा में जा रहे है? तब हम “क्या और कैसे करना चाहिए”, इसका निर्णय बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
Quotes 2: साधारण दिखाई देने वाले लोग, विश्व के सबसे अच्छे लोग होते हैं और यही कारण है कि भगवान ऐसे लोगों को बड़ी संख्या में पृथ्वी पर लाते हैं।
Quotes 3 : औरत ही एक मात्र प्राणी है जिससे मैं ये जानते हुए भी की वो मुझे चोट नहीं पहुंचाएगी, डरता हूँ।
Quotes 4 : प्रजातंत्र लोगों की, लोगों के द्वारा,और लोगों के लिए बनायीं गयी सरकार है।
Quotes 5 : हम सारे लोगों को बस कुछ समय के लिए और कुछ लोगों को हर समय के लिए धोखा दे सकते है लेकिन हम सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं दे सकते।
Quotes 6 : अगर कोई भी व्यक्ति किसी काम को बेहतरीन ढ़ग से कर सकता है, तो मैं कहूँगा उसे करने दे। उसे एक मौका दीजिए ताकि वह स्वयं को साबित कर सके |
Quotes 7 : मैं हमेशा इस तरह याद किया जाना पसंद करूँगा कि जहाँ भी मुझे लगा कि यहाँ फूल लगाये जा सकते हैं, मैंने हमेशा झाड़ियों और कांटेदार पौधों को हटा वहां फूलों को लगाने का काम किया।
Quotes 8 : शत्रुओं को मित्र बना कर क्या मैं उन्हें नष्ट नहीं कर रहा ?
Quotes 9 : अगर शांती चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए।
Quotes 10 : मैं धीरे चलता हूँ लेकिन कभी भी पीछे की और नहीं चलता |
Quotes 11 : मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं।
Quotes 12 : हम आज टाल-मटोल करके आने वाली कल की जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते।
Quotes 13 : हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
Quotes 14 : किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छ: घंटे दीजिये और मैं पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा।
Quotes 15 : साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं: यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।
Quotes 16 : यदि आप एक बार अपने साथी नागरिकों का भरोसा तोड़ दें, तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे |
Quotes 17 : अगर कुत्ते की पूँछ को पैर कहें, तो कुत्ते के कितने पैर हुए? चार। पूछ को पैर कहने से वो पैर नहीं हो जाती।
Quotes 18 : मैं जो भी हूँ, या होने की आशा करता हूँ, उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है।
0 Comments
Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...