B.K.S. Iyengar बी के एस आयंगर
Quote 2 : योग का आसन, जाने के लिए एक अच्छी जगह है जब टॉक थेरेपी और एंटीडेप्रेसेन्ट्स पर्याप्त न हों।
Amy Weintraub एमी वेंट्रौब
Quote 3 : योग यौवन का फव्वारा है। आप उतने ही नौजवान हैं जितनी आपके रीढ़ की हड्डी लचीली है।
Bob Harper बॉब हार्पर
Quote 4 : ध्यान से ज्ञान आता है; ध्यान की कमी अज्ञानता लाती है। अच्छी तरह जानो कि क्या तुम्हे आगे ले जाता है और क्या तुम्हे रोके रखता है, और उस पथ को चुनो जो ज्ञान की ओर ले जाता है।
Buddha बुद्ध
Quote 5 : योग हर उस व्यक्ति के लिए संभव है जो वास्तव में इसे चाहता है। योग सार्वभौमिक है ….लेकिन योग को सांसारिक लाभ हेतु एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से ना अपनाएं।
Sri Krishna Pattabhi Jois श्री कृष्ण पट्टाभि जॉइस
Quote 6 : योग 99% अभ्यास और 1% सिद्धांत है।
Sri Krishna Pattabhi Jois श्री कृष्ण पट्टाभि जॉइस
Quote 7 : मेरे लिए, योग सिर्फ एक कसरत नहीं है – यह अपने आप पर काम करने के बारे में है।
Mary Glover मैरी ग्लोवर
Quote 8 : धन्य हैं वे लचीले लोग, क्योंकि उनके आकार को नहीं बिगड़ना पड़ेगा।
Unknown अज्ञात
Quote 9 :जब पुछा गया उसे अपने जन्मदिन पर क्या उपहार चाहिए , योगी बोला : मुझे किसी उपहार की नहीं बस आपके उपस्थिति की कामना है।
Unknown अज्ञात
Quote 10 : जो कोई भी अभ्यास करता है वह योग में सफलता पा सकता है लेकिन वो नहीं जो आलसी है। केवल निरंतर अभ्यास ही सफलता का रहस्य है।
Svatmarama स्वात्मरामा
Quote 11 : योग मन को स्थिर करने की क्रिया है।
Patanjali पतंजलि
Quote 12 : एक फोटोग्राफर लोगों से उसके लिए पोज दिलवाता है। एक योग प्रशिक्षक लोगों से खुद के लिए पोज दिलवाता है।
T Guillemets टी गिलेमेट्स
Quote 13 : आप योग नहीं कर सकते। योग आपकी प्राकृतिक अवस्था है। आप जो कर सकते हैं वो है योग व्यायाम , जो ये उजागर कर सकता है कि आप कहाँ अपनी प्राकृतिक अवस्था का विरोध कर रहे हैं।
Sharon Gannon शेरोन गैनन
Quote 14 : जब सांसें विचलित होती हैं तो मन भी अस्थिर हो जाता है। लेकिन जब सांसें शांत हो जाती हैं , तो मन भी स्थिर हो जाता है, और योगी दीर्घायु हो जाता है। इसलिए , हमें श्वास पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए।
Hatha Yoga Pradipika हठयोग प्रदीपिका
Quote 15 : बाहर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। लेकिन अंदर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल कर सकते हैं।
Mr. Yoga श्री योग
Quote 16 : जब तक आपने अभ्यास नहीं किया है , सिद्धांत बेकार है। अभ्यास करने के बाद, सिद्धांत ज़ाहिर है।
David Williams डेविड विलियम्स
Quote 17 : योग करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण उपकरण जो आपको चाहिए होंगे वो हैं आपका शरीर और आपका मन।
Rodney Yee रॉडने यी
Quote 18 : योग के पास उन मेन्टल पैटर्न्स को शार्ट सर्किट करने के बड़े शातिर और चालाक तरीके हैं जो चिंता पैदा करते हैं।
Baxter Bell बैक्सटर बेल
Quote 19 :योग हमें उन चीजों को ठीक करना सिखाता है जिसे सहा नहीं जा सकता और उन चीजों को सहना सिखाता है जिन्हे ठीक नहीं किया जा सकता।
B.K.S. Iyengar बी के एस आयंगर
Quote 20 : जब आप सांस लेते हैं , आप भगवान से शक्ति ले रहे होते हैं। जब आप सांस छोड़ते हैं तो ये उस सेवा को दर्शाता है जो आप दुनिया को दे रहे हैं।
B.K.S. Iyengar बी के एस आयंगर
Quote 21 : यह योग उसके लिए संभव नहीं है जो बहुत अधिक खाता है , या जो बिलकुल भी नहीं खाता ; जो बहुत अधिक सोता है , या जो हमेशा जगा रहता है।
Bhagavad Gita भगवद गीता
Quote 22 :कर्म योग वास्तव में एक सर्वोच्च रहस्य है।
Bhagavad Gita भगवद गीता
Quote 23 : ध्यान से परे ‘अब’ का अनुभव है।
Ryan Parent रयान पैरेंटी
Quote 24 : ध्यान का बीज बोएं और मन की शांति का फल पाएं।
Unknown अज्ञात
Quote 25 :ध्यान और एकाग्रता शांतिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग हैं।
Unknown अज्ञात
Quote 26 : आपका मन आपका औज़ार है। इसका मालिक बनना सीखें गुलाम नहीं।
Unknown अज्ञात
Quote 27 : योग एक तरह से लगभग संगीत जैसा है; इसका कोई अंत नहीं है।
Sting स्टिंग
Quote 28 : रोना उच्चतम भक्ति गीतों में से एक है। जो रोना जानता है, वह साधना जानता है। यदि आप सच्चे दिल से रो सकें, तो इस प्रार्थना के तुल्य कुछ भी नहीं है। रोने में योग के सभी सिद्धांत शामिल हैं।
Kripalvanandji कृपालवानंदजी
Quote 29 : योग एक धर्म नहीं है। यह एक विज्ञान है, सलामती का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है।
Amit Ray अमित रे
Quote 30 : व्यायाम गद्य की तरह है , जबकि योग गति की कविता है। एक बार जब आप योग का व्याकरण समझ जाते हैं ; आप अपने गति की कविता लिख सकते हैं।
Amit Ray अमित रे
Quote 31 :आप कौन हैं इस बारे में उत्सुक होने के लिए योग एक सही अवसर है।
Jason Crandell जेसन क्रैंडल
Quote 32 :योग विश्राम में उत्साह है। दिनचर्या में स्वतंत्रता। आत्म नियंत्रण के माध्यम से विश्वास। भीतर ऊर्जा और बाहर ऊर्जा ।
Ymber Delecto यम्बर डेलेक्टो
Quote 33 : योग स्वीकार करता है। योग प्रदान करता है।
April Vallei एप्रिल वैली
Quote 34 : सांसें अंदर लो , और ईश्वर तुम तक पहुँचता है। सांसें रोके रहो , और ईश्वर तुम्हारे साथ रहता है। सांसें बाहर निकालो, और तुम ईश्वर तक पहुँचते हो। सांसें छोड़े रहो , और ईश्वर के प्रति समर्पित हो जाओ।
Krishnamacharya कृष्णामचार्य
Quote 35 : सभ्यता से घायल लोगों के लिए, योग सबसे बड़ा मरहम है।
T Guillemets टी गिलेमेट्स
Quote 36 : शरीर आपका मंदिर है। आत्मा के निवास के लिए इसे पवित्र और स्वच्छ रखिये।
B.K.S Iyengar बी . के . एस आयंगर
Quote 37 : अपना अभ्यास करो और सब कुछ आ रहा है।
Sri K Patthabi Jois श्री के पट्ठाबी जॉइस
Quote 38 : योग वास्तव में हमें … हमारे शरीर के शर्मिंदगी से स्वतंत्र करने का प्रयास कर रहा है। अपने शरीर से प्रेम करना बहुत ज़रूरी चीज है — मेरा मानना है आपके दिमाग की सेहत आपके अपने शरीर को प्रेम करने की योग्यता पर निर्भर करती है।
Rodney Yee रॉडने यी
Quote 39 : योग को दृढ संकल्प और अटलता के साथ बिना किसी मानसिक संदेह या संशय के साथ किया जाना चाहिए।
Bhagavad Gita भगवद गीता
Quote 40 : हो सकता है आप बड़े बिजनेसेस और इंटरप्राइजेज को मैनेज करते हों। योग इम्पोर्टेन्ट है क्योंकि ये आपको खुद को मैनेज करना सीखाता है। ये आपकी बॉडी में कम्प्लेट बॅलेन्स लाता है और उसे हेल्दी बनाता है।
Baba Ramdev बाबा रामदेव
Quote 41 : एलर्जी को रोकने के लिए ऊर्जा उत्पन्न करें।
Baba Ramdev बाबा रामदेव
Quote 42 : सभी बीमारियों का उपचार योग और स्वस्थ जीवन शैली में निहित है।
Baba Ramdev बाबा रामदेव
Quote 43 : योग मन को शांति में स्थिर करना है। जब मन स्थिर हो जाता है , हम अपनी आवश्यक प्रकृति में स्थापित हो जाते हैं , जोकि असीम चेतना है। हमारी आवश्यक प्रकृति आम तौर पर मस्तिष्क की गतिविधियों द्वारा ढक दी जाती है।
Patanjali पतंजलि
Quote 44 : व्यायाम गद्य की तरह है , जबकि योग गति की कविता है। एक बार जब आप योग का व्याकरण समझ जाते हैं ; आप अपने गति की कविता लिख सकते हैं।
Amit Ray अमित रे
Quote 45 : प्राणायाम बुनियादी सांस लेने का व्यायाम है जो ऑक्सीजन को तुम्हारे शरीर के सभी भागों तक पहुँचाने में मदद करता है जिससे न सिर्फ कोशिकाओं को फिर से जीवंत कर देता है बल्कि तुम्हारे अंदर बहुत सारी ऊर्जा भी भर देता है। मेरे अनुसार , एक इंसान को छः घंटे सोना, एक घंटा योग , एक घंटा दैनिक दिनचर्या , दो घंटा परिवार और १४ घंटा कड़ी मेहनत करना चाहिए।
0 Comments
Apka comment humare moderation ke bad dikhai dega. Isliye comment karne ke bad pritksha kare. bar-bar ek hi comment na kare...